Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक से मदनपुर के कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

0 152

 

बिहार नेशन: मोदी सरनेम मामले में कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तत्काल रोक लगा दी है। साथ इस फैसले से अब उनकी सदस्यता भी बहाल होने की संभावना है। वहीं इसे लेकर कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह ने इस बारे में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा श्री राहुल गांधी जी की सज़ा पर रोक लगा दी गई है जिससे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता पुनः बहाल हो जायेगी। यह न्याय की जीत हुई है, लोकतंत्र की जीत हुई है। इससे मदनपुर प्रखंड के सभी कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है।

वहीं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर लालदेव यादव प्रखंड अध्यक्ष, संजीव कुमार सिंह,मनोज सिंह , सत्यनारायण सिंह, हरवंशसिंह,पदुमदेव सिंह, इंद्रदेव भुईयां, जावेद आलम,मो एकबाल अंसारी, सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.