Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

नकली लाल किले की प्राचीर से नीतीश कुमार लहरा दें तिरंगा, सपना हो जाएगा पूरा: लोजपा(रा.) नेता मनोज सिंह

0 159

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार का इफ्तार पार्टी में जाना इन दिनों चर्चा में है। दरअसल
जदयू विधान पार्षद खालिद अनवर की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लाल किले जैसा मंच बनवाए जाने और खुद मुख्यमंत्री के दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने को लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई है।

बजाज ऑफर

इसे लेकर लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश महासचिव सह रफीगंज विधानसभा से प्रत्याशी रहे मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश लाख सपना देख लें, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है। मनोज सिंह ने कहा कि नीतीश खुद अपना मजाक उड़वा रहे हैं, देश की जनता के बीच कौन सा मॉडल लेकर वे जाएंगे।

मनोज कुमार सिहं

औरंगाबाद में मनोज कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को हिंसा पसंद है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारे बिहार को उन्होंने अपनी सत्ता के लिए आग में झौंक दिया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि बिहार में इस तरह की हिंसा हुई है।सच बात यह है कि यह सब नीतीश कुमार को पसंद आता है कि लोग एक दूसरे से झगड़े और उनकी राजनीति चलती रहे।

नकली मॉडल के सहारे बढ़ने की कर रहे हैं कोशिश 

श्री सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते रहते हैं। लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराने का नीतीश कुमार का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है।ऐसे में नकली लाल किले की तस्वीर मंच के पीछे लगा दिया। हो सकता है कि आने वाले समय में उसी तरह का नकली मॉडल तैयार कर उसी नकली लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहरा दें और इसी तरह से उनका सपना पूरा हो जाए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बांटना बड़ा पसंद है। कभी पिछड़ा-अतिपिछड़ा करते हैं तो कभी दलित-महादलित करते हैं। रामनवमी में हुई हिंसा सिर्फ उदाहरण है। यहां तो हर दिन हत्या, लूट और रेप जैसी घटनाएं हो रही है।

इफ्तार पार्टी पर तंज

मनोज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के गृह मंत्री हैं, लेकिन खुद उनका ही गृह जिला आग में चार दिन तक चलता रहा और वह चुपचाप बैठे रहे। नीतीश कुमार बिहार को सुरक्षित रखने में नाकाम हो गए हैं। जो हालात हैं उसमें सिर्फ राष्ट्रपति शासन लागू करना ही सबसे बेहतर विकल्प है।

इस संबंध में एक दिन पहले हमारे नेता माननीय चिराग पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि हैरत की बात है कि नीतीश कुमार अपना ही मजाक उड़वाते हैं। लाल किले की तस्वीर पीछे लगाते हैं और आगे खुद विराजमान हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी तो ठीक ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं, वे देश की जिम्मेवारी कैसे संभाल पाएंगे? किस मॉडल को लेकर नीतीश कुमार देश की जनता के सामने जाएंगे? क्या नीतीश कुमार बिहार में हो रही हत्याएं, दंगों और जहरीली शराब से हुई मौतों का मुद्दा लेकर देश के लोगों के बीच जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.