Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

तलाक! भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पत्नी ज्योति पहुंची आरा कोर्ट, नहीं हो पाया मीडिएशन, फैंस हुए बेकाबू

0 250

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह तलाक़ मामले में आरा सिविल कोर्ट पहुंचे। दरअसल आरा फैमिली कोर्ट में भोजपुरी गायक पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से तलाक का मामला चल रहा है। इसी मामले को लेकर आज दोनों कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच हाजिर हुए। इस दौरान सैकड़ों फैंस पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए कोर्ट परिसर में मौजूद थे। बता दें पवन सिंह ने आरा के सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी दी है।

बुधवार को आरा कुटुंब न्यायालय में मीडिएशन को लेकर दोनों पक्षों को बुलाया गया था, लेकिन मीडिएशन नहीं हो पाया। दोनों पक्ष आगे केस लड़ने को तैयार है। पवन सिंह और उनकी पत्नी कोर्ट से निकलने के दौरान मीडिया के सवालों से बचते दिखाई दिए। मीडिया के किसी भी सवालों का जवाब उन्होंने नहीं दिया। बता दें कि पहले 19 सितंबर की तारीख दी गई थी लेकिन उस दिन कोर्ट नहीं रहने के कारण दोनों कोर्ट में नहीं पहुंचे थे। इस कारण आज उन्हें पेश होना पड़ा। अब तो कोर्ट में इसकी सुनवाई के दौरान ही दोनों का आमना सामना होता है। इस बार भी दोनों का सामना आरा फैमिली कोर्ट में हुआ।

गौरतलब हो कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने 2015 में आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी, लेकिन पवन सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 बलिया के एक होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी कर अपने फैंस को हैरत में डाल दी। वहीं, पवन की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.