Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

जनता से बोली कॉंग्रेस, कर्नाटक की तरह MP में भी निभाएंगे वादे, जानिए क्या-क्या हैं वे वादे

0 94

 

जे.पी. चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: कॉंग्रेस ने बीजेपी को जोरदार झटका देते हुए कर्नाटक में बड़ी जीत दर्ज कर सरकार बना ली। लेकिन अब वह अपनी अगले मिशन की तैयारी में जुट गई है। वह बैठी नहीं है। कॉंग्रेस के हौसले बुलंद हैं । वह अब इसे अन्य राज्यों के चुनावों में भी आगे भंजाना चाह रही है। अब ऐसे में उसकी नजर मध्यप्रदेश पर टिकी है। क्योंकि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। वहाँ जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश की जनता से पांच वादे किए हैं।

बजाज महाधमाका ऑफरव

कांग्रेस ने कहा है कि सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में 15,00 रुपए प्रति महीन डाले जाएंगे। गैस सिलेंडर सिर्फ 500 सौ रुपए में, बिजली 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट हाफ, किसानों का कर्ज माफ, पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत पांच वादे किए हैं। कांग्रेस ने कहना है कि हमने कर्नाटक में जो वादे किए थे, उनको सरकार बनते ही निभाया है। मध्य प्रदेश में भी जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

कांग्रेस पार्टी के ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया कि मध्य प्रदेश की जनता से कांग्रेस का वादा।

– गैस सिलेंडर: 500 रुपए
– हर महिला को 1,500 रुपए प्रति महीना
– बिजली 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट हाफ
– किसानों का कर्ज माफ
– पुरानी पेंशन योजना लागू होगी
– कर्नाटक में हमने वादा निभाया-अब MP में निभाएंगे।

गौरतलब हो कि कर्नाटक चुनाव में कॉंग्रेस ने सरकार बहुमत के साथ बना ली। जिससे बीजेपी को भारी झटका लगा है। बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में अपने सारे दांव-पेंच लगा दिये थे। लेकिन फिर भी परिणाम उसके पक्ष में नहीं आए। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने जो वादे किए थे वो पहली ही बैठक में पूरे कर दिए। इसी साल मध्य प्रदेश में भी चुनाव होना है। मध्य प्रदेश में चुनावी उठापटक तेज हो गई है। ऐसे में शिवराज सरकार की टेंशन बढ़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.