Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन हरियाली योजनाओं का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

0 463

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: आज 20 जून 2023 को सचिव, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सह केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी, आकांक्षी जिला योजना, श्री राम कृष्ण खंडेलवाल द्वारा औरंगाबाद जिले के नबीनगर में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया।

सर्वप्रथम नबीनगर-प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत के महुली गांव के समीप राम रेखा नदी पर नौ लाख एक्कानबे हजार रुपए की लागत से बने चेक डैम का निरीक्षण सचिव महोदय, वैज्ञानिक तकनीकी पदाधिकारी जल शक्ति मंत्रालय केंद्रीय भू-जल बोर्ड कोलकाता के डॉक्टर इंद्रानील राय, जिलाधिकारी सुहर्ष भगत, डीडीसी अभयेन्द्र मोहन सिंह, डीएफओ तेजस जयसवाल, गोपनीय प्रभारी अमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

चेक डैम का निरीक्षण करने पहुंचे सभी वरीय अधिकारियों का मुखिया राजकुमारी देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि कौशल कुमार सिंह के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों के द्वारा मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से सिंचाई से संबंधित बात की गई। अधिकारियों ने चेक डैम का निर्माण होने से ग्रामीणों को क्या लाभ मिला उसके संबंध में बात किया।

ग्रामीणों ने बताया कि चेक डैम का निर्माण होने से लगभग दो सौ एकड़ भूमि सिंचित हो रही है जो कि पिछले 10 वर्षों से सूखा पड़ा हुआ था। जिलाधिकारी ने बीडीओ एवं पीओ को नहर के दोनों किनारों पर वृक्ष लगाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने मुखिया राजकुमारी देवी से पूछा कि ऐसे और कितने जगह पर चेक डैम का निर्माण कराने से असिंचित पड़ी भूमि सिंचित होगी। मुखिया ने पंचायत के सिंदुरिया में चेक डैम का निर्माण कराने की मांग की। मुखिया ने कहा कि अगर चेक डैम का निर्माण होता है तो पानी को ऊंचे लेवल पर रोककर सिंचाई के लिए लोगों को सुविधा होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि वैसे जगहों पर जहां पानी का फ्लों लो है वहां पर पंप हाउस बनाकर लोगों को सिंचाई करने के लिए सुविधा दिया जाएगा।

मौके पर बीडीओ देवानंद सिंह, सीओ आलोक कुमार,पीओ विजय रंजन परमार, आरओ सुप्रिया आनंद, थानाध्यक्ष विजयेंद्र कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह,सुरेंद्र सिंह अनिल सिंह गब्बर सिंह सुनील सिंह मनोज सिंह, समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

वही दूसरी ओर मझिआंवा पंचायत में सचिव महोदय द्वारा अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया। तालाब का निरीक्षण करने के दौरान सचिव महोदय सहित सभी वरीय अधिकारियों ने तालाब के पिण्ड पर वृक्षारोपण किया गया तथा जीविका दीदियों को मछली पालन के लिए तालाब को सुपुर्द किया।

इसके पश्चात लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायत- वरियावां, प्रखंड-नवीनगर(औरंगाबाद) में नवनिर्मित अपशिष्ट प्रबंधन इकाई (WPU)का उद्घाटन सचिव महोदय एवं जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा,जिला समन्वयक, सहायक अभियंता मनरेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड समन्वयक, ग्राम पंचायत के माननीय मुखिया एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.