Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

औरंगाबाद: कोर्ट में कोरोना काल के बाद तेजी से हुआ है मामले का निपटारा, वर्ष 2020 से 2023 तक हो चुका है इतने मामले का निष्पादन

0 92

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: किशोर न्याय परिषद औरंगाबाद के प्रति नियुक्त पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि करोना काल के बाद विधि विवादित किशोर के वाद निष्पादन में तेजी आई है । उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में मात्र 55 वादों के निष्पादन किया गया था जो 2021 में बढ़कर 136 हो गई। वाद निष्पादन की सर्वाधिक संख्या वर्ष 2022 में 298 रही वहीं वर्ष 2023 में 09/10/23 तक 153 वादों का निष्पादन किया जा चुका है।

वहीं इस बारे में सहायक लोक अभियोजन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय परिषद नेहा दयाल के कोर्ट में इस वर्ष भी बड़ी संख्या में वाद निष्पादन की सम्भावना है। पैनल अधिवक्ता ने बताया कि पिछले तीन साल में कई दशक पुरानी लम्बित वादों का निष्पादन किया गया है। जिसमें बारूण थाना कांड संख्या -120/84 का निष्पादन 28/02/22 को किया गया, नबीनगर थाना कांड संख्या -92/87 का निष्पादन -24/12/21 को किया गया, मदनपुर थाना कांड संख्या -30/99 का निष्पादन 24/12/20 को किया गया और गोह थाना -81/01, दाउदनगर थाना कांड संख्या 171/04 सहित अन्य पुरानी वादों का निष्पादन किया गया है। पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि विधि विवादित किशोर से सम्बंधित मामले 09/10/23 तक 1028 लंम्बित हैं।

शशि भूषण सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

बिहार नेशन: आज़ औरंगाबाद जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, वरीय अधिवक्ता सह स्पेशल पीपी कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह, रमेश मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव प्रमोद कुमार सिंह ने सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज के संस्थापक प्रार्चाय शशिभूषण सिंह के निधन पर गहरी शोक प्रकट करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया। बता दें कि शशिभूषण सिंह वैशाली हाउस में रहते थे और पुर्व सांसद रमेश प्रसाद सिंह के दामाद थे। शोक व्यक्त करने वाले में अधिवक्ता रामकिशोर सिंह, सतीश कुमार स्नेही, राजकुमार सिंह, सत्येन्द्र प्रसाद, विनय कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह सहित अन्य कई अधिवक्ता शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.