Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड बताने पर लोजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने कहा- वो खुद बन चुके हैं अपनी पार्टी के लिए पोटेशियम साइनाइड

0 122

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव के द्वारा रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान पर अब बीजेपी और उसके सहयोगी दल हमलावर हो गए हैं। दरअसल बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की है। अब उनके इस विवादित बयान पर लोजपा, रामविलास के बिहार प्रदेश महासचिव एवं रफीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि शिक्षा मंत्री नई पीढ़ी के मन में जहर घोल रहे हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री के विवादित बयान पर बर्खास्त करने की मांग की है।

उनके इस विवादित बयान पर लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि, बिहार के शिक्षा मंत्री को शर्म आनी चाहिए। वह शिक्षा मंत्री के पद पर हैं, लेकिन ऐसे जहरीले बयान दे रहे हैं। राम चरित्रमानस को पोटेशियम साइनाइड कह कर वो नई पीढ़ी के मन में जहर घोल रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि यह जो भी सज्जन है वो खुद अपनी पार्टी के लिए पोटेशियम साइनाइड बन चुके हैं, यह सिर्फ मंत्री जी की भावना नहीं है बल्कि इंडिया एलायंस की प्लानिंग है।

श्री सिंह ने आगे कहा कि, शिक्षा मंत्री को पोटेशियम साइनाइड का मतलब भी पता है क्या। कोई जाकर उनसे पूछिए कि पोटेशियम साइनाइड का फार्मूला क्या होता है, उन्हें इस बात का जरा सा भी ज्ञान नहीं होगा। उन्होंने बस कहीं से सुन लिया और अब अनर्गल बयान दे रहे हैं। बता दें कि पोटेशियम साइनाइड एक जहर है जिसस चंद सेकेंड में किसी की भी मौत हो सकती है।

मनोज कुमार सिंह ने आगे कहा, आपको जिसे भी महान बताना है आप बताएं, मगर आप किसी भी धर्म के ऊपर इस तरह विवादित टिप्पणी न किया करें। शिक्षा मंत्री को जल्द से जल्द बर्खास्त कर देना चाहिए। इस मामले पर आरजेडी और जेडीयू को अपना स्टैंड क्लीयर रखना चाहिए। अगर वह मौन रहते हैं तो इसका मतलब है कि पीछे से वह भी ऐसे बयान देने को लेकर शिक्षा मंत्री का समर्थन कर रहे हैं।

इसके अलावा मनोज कुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा की बिहार में हर दिन अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन है। राजधानी पटना में पिछले 30 दिनों में 30 हत्याएं हुई है, यह बात पटना एसएसपी ने खुद कहा है। अब सोचिए कि बिहार में हर दिन कितनी घटनाएं हो रही है। मुख्यमंत्री के पास इतना समय नहीं है कि वह किसी पीड़ित परिवार से जाकर मिले लेकिन उनके मंत्री धर्म को लेकर लगातार विवादित बयान देते आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.