Bihar Nation
सबसे पहले सबसे तेज़, बिहार नेशन न्यूज़

चिराग ने मनाया पार्टी का 23वां स्थापना दिवस, कहा-बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट सोच को लेकर जाएंगे जनता के बीच

0 470

 

जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट

बिहार नेशन: आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपना वां स्थापना दिवस मना रही है। पटना में मनाई जा रही इस स्थापना दिवस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ तमाम पास के नेता और कार्यकर्ता जुटे। सबसे पहले चिराग ने इस दौरान अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।

वहीं, पार्टी के 23वें स्थापना दिवस के मौके पर चिराग पासवान ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पार्टी का 23 वां स्थापना दिवस है, सन 2000 में रामविलास पासवान ने इस पार्टी की नींव रखी थी और लगातार हमारी पार्टी मजबूती से काम कर रही है। हमने अपने शुरआती दौर से वंचितों शोषितो को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि, जब -जब मेरे नेता को जो- जो जिम्मेदारी मिली हैं उन्होंने बखूबी रूप से निभाया है।

चिराग ने कहा कि, आज का दिन हमारे लिए भावुक करने वाला दिन है। मैं और हमारे पार्टी के सभी लोग हमारे नेता और मेरे पापा दिवंगत रामविलास पासवान जी की परंपरा को आगे ले जाने में लगे हुए हैं। हमारी कोशिश यही है कि किसी भी वंचित और शोषित की अबाज को दबाया न जाए, बल्कि उसे आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि, आज विभिन्न जिलों में भी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

चिराग ने कहा कि, हम ये संकल्प लेते हैं की जितने भी हमारे नेता रामविलास पासवान जी के अधूरे कार्य रह गए हैं, उनसभी को मैं और हमारे पार्टी के लोग मिलकर पूरा करेंगे। हालांकि, अभी भी कुछ लोग रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी को खत्म करने का प्रयास आकर रहे हैं। उनके द्वारा पहले भी हमारे नेता के नेता के विचारों को खंडित करने का प्रयास किया गया, षड्यंत्र रचा गया। लेकिन, उनको इसमें सफलता नहीं मिली और न ही मिलने वाली है।

चिराग ने कहा कि, हमारे आगे की रणनीति बिहार में किस तरह से हमारी सरकार बने, इसको लेकर हैं। आगामी चुनावों में बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट सोच को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे और चुनाव जीतने का काम करेंगे। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, कुढ़नी उपचुनाव में संजय जायसवाल ने आने का निमंत्रण दिया है। हम वहां चुनाव प्रचार करने जाएंगे।

इसके आलावा जब चिराग से यह सवाल किया गया कि, आधिकारिक तौर पर लोजपा किसकी पार्टी है, तो इसके जवाब में चिराग ने कहा कि, ये आने वाले समय में पता चल जायेगा। हम बस अपने नेता की सोच पर काम करते हैं और हमें पूरा भरोसा हैं कि, इस मामले में उचित फैसला आएगा।

52 वर्षों की लंबी राजनीति में हमारे पिताजी ने छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है। केंद्र के कई विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे।उन्होंने सिर्फ एक समुदाय ही नहीं बल्कि सभी धर्म, जाति ,गरीब, शोषित, वंचित लोगों के लिए काम किया। इस स्थापना दिवस के अवसर पर हम प्रण लेते हैं कि उनके बताए रास्ते पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास चलने का काम करेगी”।- चिराग पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष, एलजेपीआर

वहीं उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि आज बिहार की क्या स्थिति और हालात हैं वह किसी से छुपी नहीं है। जब यहाँ के मुख्यमंत्री को अपनी आँख के इलाज के लिए दूसरे प्रदेश में जाना पड़ता है तो आम लोग क्या करेंगे। चिराग ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपनी उपलब्धियां बताएं। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए क्या किया है ? 17 सालों में उन्होंने बिहार को बहुत पीछे धकेल दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.