BIHAR NATION is a new media venture of journalist Jay Prakash Chandra .This dot-in will keep you updated about crime, politics , entertainment and religion news round the clock.
जे.पी.चन्द्रा की रिपोर्ट
बिहार नेशन: बिहार में विधानपरिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे से होनेवाले 24 सीटों के रिजल्ट को अगर देखा जाय तो किसी पार्टी को फायदा हुआ है तो किसी पार्टी को नुकसान। लेकिन अगर ओवर ऑल देखा जाय तो एनडीए ने एक बार फिर से बाजी इस एमएलसी के चुनाव में मार ली है। आधी से अधिक सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है।
इस चुनाव में एनडीए को 13 सीटों पर जीत मिली है तो वहीं बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी आरजेडी को छः सीटों पर जीत मिली है। लेकिन सबसे बड़ी बात यहाँ गौर करने वाली यह है कि चार सीट निर्दलीय के खाते में गई है। वहीं कॉंग्रेस पार्टी को एक सीट पर जीत मिली है।
वहीं पार्टीकुलर पार्टी आधारित पर जीत को देखा जाय तो एनडीए में बीजेपी को सात, जदयू को 5 और पारस की रालोजपा को एक सीट मिली है। भाजपा को पांच सीटों का नुकसान हुआ है, वहीं राजद को दो का फायदा हुआ है।
बता दें कि इस बार जदयू ने 11 और भाजपा ने 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। राजद ने 23 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। जदयू ने मुजफ्फरपुर, नालंदा, भोजपुर, सीतामढ़ी और भागलपुर सीट जीती है। भाजपा ने पूर्णिया, गोपालगंज, रोहतास, समस्तीपुर, औरंगाबाद और कटिहार जीती है। पारस की पार्टी रालोजपा के खाते में हाजीपुर सीट आई है। राजद ने राजधानी पटना और मुंगेर के साथ ही प. चम्पारण, गया और सीवान सीट जीती है। कांग्रेस को बेगूसराय सीट मिली है।
पार्टी वार जानिये कौन कहां से जीता
जदयू (5)
मुजफ्फरपुर – दिनेश सिंह
नालंदा – रीना यादव
भोजपुर – राधाचरण साह
सीतामढ़ी – रेखा देवी
भागलपुर – विजय कुमार सिंह
भाजपा-7
पूर्णिया – दिलीप जायसवाल
गोपालगंज – राजीव सिंह
रोहतास – कैमूर – संतोष सिंह
समस्तीपुर – तरुण कुमार
औरंगाबाद – दिलीप सिंह
कटिहार – अशोक अग्रवाल
दरभंगाः सुनील चौधरी
रालोजपा-1
हाजीपुर – भूषण राय
राजद-6
पटना – कार्तिकेय सिह
प. चम्पारण – कुमार सौरभ
मुंगेर – अजय कुमार सिंह
गया – कुमार नागेन्द्र उर्फ रिंकू यादव
सीवान – विनोद अग्रवाल
सहरसा – अजय सिंह
कांग्रेस-1
बेगूसराय राजीव कुमार आगे
निर्दलीय-4
सारण- सच्चिदानंद राय
मधुबनी-अम्बिका यादव
नवादा- अशोक यादव
पूर्वी चम्पारण- महेश्वर सिंह
वहीं औरंगाबाद विधानपरिषद की सीट इस बार काफी हॉट मानी जा रही थी। क्योंकि यहाँ के लोगों का कहना था कि चुनाव में धन-बल काफी हावी रहा है। यहाँ से जीत दर्ज करनेवाले दिलीप कुमार सिंह एनडीए की तरफ से चुनाव मैदान में थे। इस सीट पर विधान परिषद चुनाव में राजद की तीसरी बार हार हुई है। दो बार राजद से चुनाव लड़े विनय प्रसाद हार गए थे। पार्टी ने ने इस बार विनय के चुनाव नहीं लड़ने पर अनुज कुमार सिंह को मैदान में उतारा था। लेकिन अनुज कुमार सिंह को हार झेलनी पड़ी।